Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान खरीद में आढ़तियों द्वारा किसानों से भुगतान के समय 1.5 प्रतिशत कटौती किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को मामले की जांच कर संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, सादाबाद क्षेत्र में बाजरा क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने को कहा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आलू की बुवाई के दौरान खाद की समस्या कम रही है, फिर भी किसानों के लिए यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत एवं स्प्रिंकलर सेट निर्माता कंपनियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश भी दिए। किसान दिवस में किसानों ने विद्युत आपूर्ति, राजवाहों में फैक्ट्रियों एवं कॉलोनियों का गंदा पानी छोड़े जाने, छौंक माइनर की पटरियों को कुछ किसानों द्वारा काटकर अपने खेतों में मिला लेने तथा बाजरा क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी जैसी समस्याएं उठाईं। सादाबाद के किसान राकेश कुमार ने भी बाजरा खरीद केंद्र पर बारदाने की कमी का मुद्दा रखा। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हरवेन्द्र पाल ने किसानों को फसलों की सुरक्षा तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय सिंह ने पशुओं के निशुल्क टीकाकरण एवं टैगिंग की जानकारी देते हुए पशुपालकों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी ने आलू पर 100 रुपये प्रति कुंतल की दर से अधिकतम दो लाख रुपये तक मिलने वाले अनुदान तथा स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर उपलब्ध अनुदान की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने किसानों के हित में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया। किसान दिवस में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. यादव, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय सिंह, सहायक अभियंता मुकेश कुमार भाटी, मंडी समिति हाथरस के राजेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, ए.आर. कोऑपरेटिव आर.एस. श्रीवास्तव, मंडी सचिव अनिल कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हरवेन्द्र पाल, सहायक अभियंता विद्युत बृज किशोर कश्यप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page