Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के खिलाड़ियों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, महिला वॉलीबॉल और पुरुष कबड्डी के जिला स्तरीय चयन-ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल 21 नवंबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 नवंबर तक आगरा में किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए इसी दिन दोपहर 2 बजे चयन-ट्रायल होगा। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 25 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित की जाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 20 नवंबर को प्रातः 11 बजे होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक आगरा में किया जाएगा। वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। इसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में प्रस्तावित है। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज साथ न लाने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page