
हाथरस (मुरसान) 17 नवंबर। क्षेत्र के गांव चमरूआ में खेत पर बने टीनशेड में बंधी भैंस को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव चमरूआ निवासी गयाप्रसाद रावत ने पुलिस को बताया कि उनके खेत पर समरसेबल लगा हुआ है। खेत पर टीनशेड बना है, जिसमें उनकी भैंस बंधी हुई थीं। रात के समय टीनशेड में सुल्तान और वासदेव बघेल सो रहे थे। आरोप है कि रविवार की देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोर मौके से भैंस चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर भैंस की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








