Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 16 नवंबर। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अगसौली और कचौरा के क्षेत्र में मंगलवार, 17 नवंबर को लाइन निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी प्रथम, सिकंदराराऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित समयावधि में अगसौली और कचौरा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि शटडाउन निर्धारित अवधि से कम समय के लिए भी लिया जा सकता है। संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page