सादाबाद 16 नवंबर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित प्रवीण कुमार पौनियां की जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा का आज सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान गांव-गांव में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशी उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। यात्रा ग्राम लोकेरा, बिचपुरी, पौधा, कजरौठी खेड़ा, जंगला, अलिया, पल्हावत, रसचेला, भूतिया, गिजरौला, मीरपुर एवं झगरार पहुंची। प्रत्येक गांव में लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। बुजुर्गों ने प्रवीण कुमार पौनियां को आशीर्वाद दिया, माताओं-बहनों ने स्नेह और सम्मान के साथ अभिनंदन किया, वहीं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार पौनियां ने सभी ग्रामवासियों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा दिया गया स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है। जनता के इसी विश्वास को अपनी ताकत बनाकर वह जनसेवा और क्षेत्र के लोगों के बीच निरंतर उपस्थित रहने का प्रयास करते रहेंगे।
यात्रा के दौरान गांवों में मिले स्वागत और सम्मान से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने इसे जनसंपर्क, जनसंवाद और नारी सम्मान के संकल्प को लेकर जनता के बीच पहुंचने की पहल बताया। इस मौके पर महाराज सिंह प्रधान, रणवीर सिंह, देवेंद्र पौनियां, युवा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, नागेंद्र प्रधान, अजय कुमार, रमेश, राजन सिंह, रामखिलाड़ी, मनीष, कृष्ण कुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।










