Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 नवंबर। गांव रघनियां में कार लेने जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के ससुर ने सात नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के लौनी निवासी अमीरुद्दीन शाह पुत्र नन्ने शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की सुबह वह अपने दामाद आरिफ साह निवासी गांव रघनियां के साथ प्लाट से अपनी कार लेने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान इरफान, धीरज, आसिफ, गुल्लू, राशिद, नीरज समेत सात अज्ञात लोगों ने आरिफ पर अचानक हमला कर दिया। आरोपितों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

अमीरुद्दीन शाह के अनुसार, जब उन्होंने अपने दामाद को बचाने का प्रयास किया तो एक युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में मोबाइल टूटी हुई हालत में वापस मिला। पीड़ित के ससुर ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page