Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 नवंबर। स्थानीय सादाबाद इण्टर कॉलेज में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ‘बाल दिवस’ के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने बच्चों के प्रिय ‘चाचा नेहरू’ के जीवन और उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और उनका बाल प्रेम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पं. जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, कपिल गुप्ता, धर्मवीर सिंह, निकेश तिवारी, शिखा शर्मा, संजय पाल, मेवाराम, इमरान खान, मो. शादाब सहित विद्यालय का समस्त शिक्षणेत्तर स्टाफ, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page