Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 नवंबर। कूपागली स्थित लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में बच्चों को मंदिरों के दर्शन कराए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिशु वाटिका प्रमुख रीना भारद्वाज और सोनू कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिसौदिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू को बच्चों से खास लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए अच्छे संस्कार और शिक्षा देना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, मुनेंद्र यादव, रीना भारद्वाज, रश्मि चौहान, पूजा, कमलेश, कविता बघेल, शिवानी, कविता, शीतल, मीना देवी और विद्यालय के सभी स्टाफ ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page