
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में चौदह नवंबर दिन शनिवार को एक युवक के द्वारा अपनी विवाहिता पत्नी के साथ किसी घरेलू प्रकरण के दौरान किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित विवाहिता महिला ने पति के खिलाफ घटना की शिकायत करते हुए डायल एक सौ बारह पुलिस टीम को जानकारी देकर अवगत कराया।पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पीडित महिला शिकायत कर्ता व उसके पति को कोतवाली लाकर पुलिस के सुपर्द कर दिया।पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर पति श्याम कुमार पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर श्याम कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया।स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस ने श्याम कुमार के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर दिया।







