Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव नगला रति-हसायन मार्ग स्थित ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान पर दो दिन पहले तेरह नवम्बर शुक्रवार को शराब के ब्रांड को लेकर सेल्समैन और एक युवक के बीच विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद के दौरान सेल्समैन और पियक्कड युवक के बीच जमकर गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया था।घटना के दौरान दोनों को चोटें आई हैं।पुलिस ने सेल्समैन के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।गांव नगला रति के हसायन मार्ग पर स्थित एक दुकान पर स्थापित ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन अनुज कुमार पुत्र योगेंद्र निवासी गांव सिकतरा औ रयुवक दीपू पुत्र मेघ सिंह निवासी गांव सुसामई के बीच मनपसंद शराब के ब्रांड को लेकर कहासुनी हुई थी।इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर हसायन कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचाया।जहां दोनो का उपचार कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया गया।उपचार और मेडिकल के बाद पुलिस ने सेल्समैन अनुज के साथ मारपीट करने वाले युवक दीपक उर्फ दीपू पुत्र मेघ सिंह निवासी सूसामई को हिरासत में ले लिया।चौदह नवम्बर शनिवार को दीपक उर्फ दीपू पुत्र मेघ सिंह निवासी गांव सूसामई का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page