Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सूसामई में शनिवार चौदह नवंबर को पैत्रक  जमीन के बंटवारे को लेकर एक युवक के द्वारा अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित बुजर्ग पिता ने घटना के संबंध में अपने पुत्र के खिलाफ सलेमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनु यादव से शिकायत की।पीडित पिता की लिखित तहरीर शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर शांति भंग किए जाने के जुर्म में युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।राम खिलाड़ी निवासी सूसामई ने कोतवाली पुलिस को दी लिखित तहरीर शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका पुत्र महेश उन पर उनकी पैत्रक दादालाई जमीन के बंटवारे को लेकर उन पर दबाव बनाता है और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है।शनिवार चौदह नवंबर को भी उनके पुत्र महेश ने जमीन के बंटवारे को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।पीड़ित पिता ने पहले डायल एक सौ बारह पर घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनो पिता पुत्र को सलेमपुर पुलिस चौकी पर लेकर पहुंची।जहां पर पीडित पिता ने उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी मनु यादव को अपनी पीडा बताते हुए शिकायत की।उपनिरीक्षक मनु यादव ने पीडित पिता की शिकायत के आधार पर उनके पुत्र को हिरासत में लेकर हसायन कोतवाली ले आई।पलिस ने आरोपी पुत्र महेश को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page