Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव प्रेमनगर बरसोली में छह दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हुए विवाद के दौरान कहासुनी हो जाने के बाद एक विवाहित महिला ने संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया।संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने से विवाहिता की हालात बिगड गई।विवाहिता की हालात बिगडने के दौरान विवाहिता के परिजन ससुरालीजन विवाहिता को उपचार के लिए ले गए।उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड दिया।विवाहिता की मौत हो जाने के बा विवाहिता के परिजन व ससुरालीजनों में शोक की लहर दौड गई।विवाहिता महिला ने संदिग्ध पदार्थ का सेवन किए जाने से हालात बिगडने के दौरान छह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार चौदह नवंबर को आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।गांव प्रेमनगर बरसोली निवासी नीतू उम्र छबबीस वर्ष की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व कुंवर जी के साथ हुई थी।दंपति के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।बताया गया है कि छह दिन पहले बीते नौ नवंबर दिन सोमवार 2026 को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी।दपंति में कहासुनी हो जाने के बाद विवाहिता महिला नीतू ने संदिग्ध रूप से किसी पदार्थ का सेवन कर लिया।विवाहिता के किसी संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन और परिवारीजन उसे उपचार के लिए निकट के अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रैफर कर दिया था।आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज अस्पताल में छह दिनों तक चले उपचार के बाद शनिवार को नीतू की मौत हो गई।पुलिस ने नीतू की मौत हो जाने के बाद नीतू के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद विवाहित मृतक महिला का शव परिजनों और ससुरालीजनों को सौंप दिया।शनिवार की शाम को गांव प्रेमनगर बरसोली में शव पहुंचते ही शव को देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है,जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।विवाहित महिला की मौत हो जाने के बाद मृतका के परिजन कोतवाली में शियायत करने के लिए पहुंचते ही कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने कोतवाली के बाहर खडे मृतक विवाहिता के परिजनों को देखने के बाद कोतवाली के बाहर खडे होने का कारण पूछा।तो मृतका के परिजनों ने कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा को मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी।कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने कोतवाली में मौजूद जरेरा चौकी प्रभारी यतेन्द्र सिंह तेवतिया को मृतका के परिजनों से बातचीत कराए जाने के बाद उनके साथ  भेजकर मृतक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कराए जाने के लिए भेज दिया।मृतका के परिजन कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा को विवाहिता की मौत के बारे में जानकारी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव प्रेमनगर बरसौली के लिए चले गए।घटना के संबंध में मृतका के परिजनो ने कोई लिखित तहरीर पुलिस को नही दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मृतका के परिजन विवाहिता की मौत की सूचना देने आए थे।अभी तक कोई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है।शिकायत पत्र तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

———————————————————————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page