
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में शरद ऋतु में कार्तिक मास के द्वितीय पन्द्र दिवसीय पखवाडे के पांचवे दिवस में शनिवार चौदह नवंबर को सुबह तडके चार बजे से मौसम परिवर्तन हो जाने के दौरान मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे कस्बा के बाहरी इलाके में सडक व जंगल क्षेत्र में कोहरे जैसी धुंध का असर देखने को मिला। सुबह के समय पूरा इलाका कोहरे जैसी धुंध की चादर में लिपटा नजर आया।चारों ओर धुआं-धुआं सा माहौल दिखाई दिया,जिससे मौसम का नजारा बेहद अलग और आकर्षक नजर आया।सुबह-सुबह खेतों, रास्तों और आसपास के इलाकों में छाई धुंध ने मौसम में बदलाव का एहसास कराया।ग्रामीणों ने मौसम परिवर्तन होने के दौरान गुलाबी ठंडक के इस खूबसूरत नजारे को देखा।सुबह के समय कोहरे के चलते वाहन चालक भी सडक मार्गो पर सभी वाहन चालक धीमी रफ्तार से रेंगते हुए दिखाई दिए।







