
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र में चार दिवसीय भ्रमण निरीक्षण करने के लिए लखनऊ के आगरा खंड स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय विजिट टीम के द्वारा चौदह नवंबर दिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग आगरा की एस.आर.एम. विजिट टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।शनिवार चौदह नवंबर को आगरा से आई दो सदस्यीय टीम के आते ही स्वास्थ्य कर्मियो में हडकंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग की विजिट टीम के आने की जानकारी मिलने से पूर्व ही स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियो व चिकित्साधिकारी के द्वारा सभी निरीक्षण संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण करा दी गई।स्वास्थ्य विभाग की आगरा खंड की विजिट टीम के चिकित्सक डॉ.सुकेश गुप्ता डी.टी.ओ तथा डॉ. उपेंद्र सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा शामिल रहे।टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण किए जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाए और इसके बाद टीम के सदस्य क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरुण चौधरी,ब्लाक मिशन कार्यक्रम प्रबंधन निशांत यादव वी.पी.एम.ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र कानऊ,भैंकुरी,बाड़ी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा का निरीक्षण किया।







