Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 14 नवंबर। पुरदिलनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य एवं प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने फीता काटकर किया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मेले में चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तकला प्रदर्शनी, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक व्यंजन स्टॉल मेले का विशेष आकर्षण रहे। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर अपनी पाककला और कार्यकुशलता का परिचय दिया। अभिभावकों एवं अतिथियों ने भी मेले में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग, स्वावलंबन और उद्यमशीलता की भावना विकसित करना रहा। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ उनमें व्यावहारिक ज्ञान और आत्मनिर्भरता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं, प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। ऐसे आयोजन बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की संयोजक बेबी रानी चौहान, प्रियंका एवं विवेक राजपूत रहे। इनके निर्देशन में मेले की सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। इस अवसर पर विनीत जाखेटिया, दीपिका माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, राजन सिंह, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, राहुल राजौरिया, प्रवीण कुमार, दिनेश, नीरज कुशवाहा, शकुंतला देवी, रजनी, पूजा एवं अंजली सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनियों और विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page