Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 नवंबर। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रामनगर के पास तेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रामनगर निवासी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय ज्ञान सिंह 14 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:45 बजे अपने बेटे मोहित के साथ बाइक से नगला रति सब्जी लेने जा रहे थे। जैसे ही वे गांव रामनगर से आगे ट्यूबवेल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही मैक्स पिकअप संख्या UP 81 BT 7089 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार विजय सिंह और उनके बेटे मोहित को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में विजय सिंह ने कोतवाली सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page