Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 14 नवंबर। सहपऊ कस्बे में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यालय सहित विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस कार्यालय पर नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी में पंडित नेहरू के योगदान और प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने उनके जीवन और विचारों पर भी प्रकाश डाला।

वहीं, कस्बे के कॉलेजों एवं विद्यालयों में भी बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी और उनके व्यक्तित्व से परिचित कराया गया। इस मौके पर एमएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह, हरीश तिवारी तथा कस्बे के संविलियन विद्यालय में प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह, प्रशांत भारद्वाज, चौधरी विनय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page