Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 14 नवंबर। कस्बे में पुरानी पानी की टंकी के पास आई तकनीकी खराबी के चलते पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। जलापूर्ति बंद होने से कस्बे की करीब आधी आबादी यानी लगभग पांच हजार लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। घरों में नल सूखे पड़े हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कस्बे के मोहल्ला जटकपुरी, बनियाना, नई बस्ती, मुख्य बाजार और पुराना थाना समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में रहने वाले लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। लगातार तीन दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कस्बावासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द तकनीकी खराबी दूर कराकर जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page