Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना कोतवाली मुरसान पहुंचकर जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक है, उनमें दोनों विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक विलंब न किया जाए। जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना जाए। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चौकीदारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page