Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सभी सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मनोरंजक खेलों, चुटकुलों, शायरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हंसी-खुशी के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पारिवारिक सौहार्द, आपसी सहयोग और संगठन की एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन में अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय, सचिव श्रीमती आशु वार्ष्णेय, आई.पी.पी. श्रीमती पूजा वार्ष्णेय, श्रीमती गीता वार्ष्णेय, श्रीमती नीरू वार्ष्णेय, श्रीमती रेशु वार्ष्णेय, श्रीमती समिता वार्ष्णेय, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती रूबी अग्रवाल, श्रीमती विमलेश अग्रवाल, श्रीमती अंजू वार्ष्णेय, श्रीमती शशि वार्ष्णेय एवं श्रीमती रुचि गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। अंत में हंसी, उमंग और खुशियों के माहौल में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने आयोजन को यादगार बनाते हुए दीपावली की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page