Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला गढ़ में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नामजद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दंपती के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पिता और भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मीनू देवी पत्नी राहुल निवासी मोहल्ला गढ़, पुरदिलनगर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, महावीर सिंह और गीता देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मीनू देवी और उनके पति राहुल के साथ मारपीट कर दी।

आरोप है कि शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे मीनू देवी के पिता जुगेंद्र सिंह और भाई ब्रजेश कुमार को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मीनू देवी की शिकायत पर एक महिला समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page