Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 नवंबर। क्षेत्र में अलग-अलग मार्गों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। एक दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीन घायलों का सीएचसी पर उपचार किया गया।

पहली सड़क दुर्घटना में नगला गिरधारी निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल पुत्र मानसिंह मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना आगरा मार्ग पर हुई। यहां जलेसर रोड सादाबाद निवासी 62 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र डालचंद की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पूरन सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। तीसरी सड़क दुर्घटना मथुरा मार्ग पर गांव बिसावर के निकट हुई। यहां बाइक सवार नगला कला निवासी 23 वर्षीय विकास पुत्र लक्ष्मीचंद और 24 वर्षीय सोहा पुत्र मुख्तियार सिंह की बाइक अचानक सड़क पर आ गई भैंस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page