Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। सरस्वती महाविद्यालय में 13 नवंबर को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के आदेशानुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व रखा गया। इसमें महाविद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता सूची की शुद्धता तथा मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए निबंधों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य श्री आनंद चक्रवर्ती एवं श्री आलोक द्वारा किया गया।

मूल्यांकन के बाद घोषित परिणाम में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितू कुमारी द्वितीय तथा बीएससी की छात्रा अनुष्का चंद्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त अध्यापकों ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन सचिव डॉ. राकेश वर्मा एवं डॉ. फौजिया रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page