Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 नवंबर। शहर के गोपाल धाम में 15 नवंबर को श्री गिरिराज जी के छप्पन भोग और भव्य फूल बंगला के दर्शन होंगे। श्री गोवर्धन सेवा समिति एवं राम दरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल की ओर से ब्रज वसुंधरा के परम पूज्य पंडित श्री गया प्रसाद जी बाबा महाराज का 134वां जन्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्तिक मास में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन के कार्यक्रम गोपाल धाम और श्री कृष्ण गौशाला, हाथरस में संपन्न होंगे। कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में पंडित भोले शंकर जी ने दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजे श्री राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो श्री कृष्ण गौशाला पहुंचेगी। यहां गोपूजन, श्री गिरिराज महाराज का पूजन, तुलसी पूजन और संकीर्तन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे गोपाल धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

15 नवंबर, रविवार को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला में बधाई महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान संकीर्तन मंडल की ओर से नगर फेरी निकाली जाएगी, जो गोपाल धाम पहुंचेगी। सुबह 10 बजे श्रीधाम गोवर्धन से बृजवासी श्रृंगारी जी, श्री गिरिराज जी को लेकर गोपाल धाम आएंगे। यहां विद्वान आचार्यों द्वारा श्री गिरिराज जी का पंचामृत अभिषेक और पूजन किया जाएगा। आयोजन के तहत शाम 5:30 बजे महाआरती, छप्पन भोग, फूल बंगला और विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता में पंडित भोले शंकर जी, श्यामसुंदर गोयल, दाऊ दयाल, बंटी अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, उमेश चंद शर्मा, डॉ. जितेंद्र स्वरूप, फौजी हरीश अग्रवाल, शिवकुमार तोमर, राम बल्लभ शर्मा, अजय अग्रवाल और शोभित कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

smart
About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
मुरसान : श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के प्रांगण में हुआ भव्य श्रीराम कथा महोत्सव, “प्रभु से कृपा नहीं, करुणा मांगिए” – कौशल जी महाराज, दो दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने की सहभागिता
अलीगढ़ : मंगलायतन विश्वविद्यालय के 257 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन
मथुरा : राष्ट्रीय मंच पर कुनाल वर्मा ने बढ़ाया राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी का गौरव, एम.फार्मा छात्र को शोध प्रस्तुतीकरण में मिला तृतीय पुरस्कार, मधुमेह उपचार में हृदय और गुर्दों की सुरक्षा पर किया महत्वपूर्ण शोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page