Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 नवंबर । आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर थाना गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे पर बुधवार को HP गैस के ट्रक और फॉर्च्यूनर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार आगरा की ओर से आ रही थी, जबकि HP गैस का ट्रक अलीगढ़ की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान प्रताप चौराहे पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार सवार दंपति और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दुर्घटना के चलते आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। फिलहाल घायलों की स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page