Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । कोतवाली हाथरस क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में एक नवविवाहिता घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर महिला का पति और देवर भी घर पहुंचे। दोनों महिला को फंदे से उतारकर स्कूटी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के रहने वाले मदिन अपने भाई मीर खान और पत्नी शाहीन के साथ मंडी गेट के निकट आनंदपुरी इलाके में रहते हैं। दोनों भाई मूंगफली बेचने का काम करते हैं। बताया गया है कि मंगलवार शाम घर के एक कमरे से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए और महिला के पति व देवर को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दोनों भाई घर पहुंचे तो शाहीन कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। दोनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और स्कूटी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के देवर ने बताया कि वह खाना खाकर घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर से चीख-पुकार की आवाज आ रही है। घर पहुंचकर देखा तो भाभी फंदे पर लटकी हुई थीं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मूंगफली बेचने का काम करते हैं और घर में सब कुछ सामान्य था। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page