Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 नवंबर । कस्बा सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सलेम में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान रामवती कुल्फ सिंह ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की और विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। पूजा के दौरान गोवर्धन महाराज को खीर, पूड़ी, पुआ और चूरमा सहित तरह-तरह के पकवान अर्पित किए गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भजन-गीतों और ढोल-नगाड़ों के बीच गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। पूजा-अर्चना और परिक्रमा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मनोज प्रधान, मुकेश कुमार, जीतू यादव, विष्णु यादव, प्रज्ञा, नीशू, गुल्लू, सृष्टि और समर्थ सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page