
सादाबाद (सहपऊ) 10 नवम्बर। गांव खोंडा निवासी केदार सिंह ने काेतवाली में नामजद तहरीर देकर पांच लोगों एवं एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।उसका कहना है कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही गब्बर, लक्ष्मन, जगदीश एवं लोकेन्द्र के साथ प्रमोद उर्फ छोटू एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और गाली-गलौज करने लगे । मना करने पर उन्होंने डंडो,फरसा, ,सरिया एवं बल्लम से प्रहार किया जिससे उसे ,उसकी पत्नी एवं पवन,धर्मेन्द्र एवं मनोज काफी चोट आई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।








