
सादाबाद (सहपऊ) 10 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने ग्यारह जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सहपऊ पुलिस को सूचना मिली की गांव परसौरा एवं महरारा में कुल लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली सहपऊ पुलिस ने गांव परसौरा के पास कोमल सिंह के बाग में जुआ खेलते छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हरिकेश , राकेश ,योगेश, आशिफ, धर्मेन्द्र एवं विष्णु कुमार निवासी गांव परसौरा बताया । जामा तलाशी में उनके पास से 3640 रु एवं ताश की गड्डी बरामद हुई । इधर गांव महरारा में रेलवे लाइन के किनारे जुआ खेलते हुए ओमवीर सिंह ,देवेन्द्र कुमार ,राम बाबू, सुग्रीव एवं राहुल को भी गिरफ्तार किया । इनके पास से 4330 रु एवं ताश की एक गड्डी बरामद हुई है।








