Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 नवम्बर। क्षेत्र के गांव नगला सलेम जलेसर रोड ​स्थिति श्री बजरंग इण्टर कॉलेज पर दीपावली के अवसर पर छात्र/छात्राओं ने रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर छात्र/छात्राओं को दीपावली के बारे में शिक्षक/शिक्षिकाओं ने जानकारी दी इसके बाद जिन छात्र/छात्राओं ने अच्छी रंगोली बनाई उनको पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य जेएस यादव ने सभी विद्यार्थीयों को पटाखा नही चलाने की शपथ दिलाई । इस दौरान आरके गौतम, आरआर सिंह, दिलीप यादव, आरके दीक्षित, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, कृष्णमोहन, मौहम्मद मोहसिन, अनुराधा, रतनेश, रूबी सिंह, नीतू सिंह, नेहा, मेघा वर्मा, शिवांगी वार्ष्णेय, मुकेश, सत्यप्रकाश आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page