Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 नवम्बर। कस्बा एवं क्षेत्र में आजाद नाम से विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुनहरी लाल आजाद के 23 वीं पुण्यति​थि रविवार को उनके आवास पर हवन-यज्ञ करके मनाई गई । उससे पहले उनके छविचित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यापर्ण कर नमन किया । उनके पुत्र एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र जैसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने करो एवं मरो आन्दोलन में सक्रिय भाग लिया । इसके लिए अंग्रेज सरकार ने उनको नौ माह की जेल की सजा सुनाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, मदनावत शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, राजेन्द्र जैसवाल, मनीष जैसवाल ,शैलेन्द्र कुमार एवं काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page