Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 नवंबर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

तहरीर में किशोरी के भाई ने बताया कि तीन नवंबर को परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र का निवासी एक युवक उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया। जब स्वजन घर लौटे तो किशोरी को गायब पाकर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद भाई ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर किशोरी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page