Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 नवंबर। कोतवाली सदर क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी तीन नवंबर की सुबह घर से चक्की बाजार में काम करने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक बेटी के घर न पहुंचने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। स्वजन का आरोप है कि तलाश के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार निवासी एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं और किशोरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page