Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 नवंबर। मुरसान रोड पर दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीते, पुत्र विजेंद्र सिंह, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से मुरसान मार्ग पर जा रहे थे।बताया गया कि पटवारी मंदिर के निकट पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन जितेंद्र को बेहतर उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन तक चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव धनौली पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, वहीं गांव में भी युवक की मौत से शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page