Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 नवंबर। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बीती रात जुआ खेलने से मना करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना को लेकर पूछताछ की।

घायल महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनके बेटे को जुआ खेलने के लिए बुला रहे थे। बेटे ने जुआ खेलने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में उनके पति, देवर, बेटा, बेटी और वह स्वयं घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं, घटना को लेकर महिला की ओर से कोतवाली सादाबाद में गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page