Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिखरा में रविवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव से बाहर खेतों में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। रविवार देर शाम उसका शव गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page