Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर दी थी, जिसमें बुजुर्ग की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कालीचरण के छोटे भाई बालवीर के अनुसार, कालीचरण शराब के नशे में घर पहुंचे थे। घर में किसी बात को लेकर परिजनों से उनकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी शुरू हो गई। इसी दौरान कालीचरण का पैर फिसल गया और वह जमीन पर रखे पटेले से टकराकर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हत्या की सूचना मिलने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page