Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 09 नवंबर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड में दीपावली के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व के महत्व, उसकी परंपराओं और सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.एस. यादव ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पटाखे नहीं चलाने की शपथ दिलाई और सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे.एस. यादव के साथ आर.के. गौतम, आर.आर. सिंह, दिलीप यादव, आर.के. दीक्षित, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, कृष्णमोहन, मोहम्मद मोहसिन, अनुराधा, रतनेश, रूबी सिंह, नीतू सिंह, नेहा, मेघा वर्मा, शिवांगी वार्ष्णेय, मुकेश एवं सत्यप्रकाश सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page