Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 07 नवंबर। पूर्णानंद आयुर्वेदिक अस्पताल में शुक्रवार को आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि की जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वैद्यराज डॉ. लोकेश शर्मा एवं पंडित प्रकाश चंद शर्मा ने विधि-विधान से भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें भगवान धनवंतरि की महिमा और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति प्राचीन काल से ही लोगों के स्वास्थ्य संरक्षण और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में एलोपैथिक उपचार पर काफी खर्च हो रहा था, वहीं आयुर्वेदिक पद्धति अपनाने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिला। उन्होंने आयुर्वेद को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति बताया। कार्यक्रम में सतीश चंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपू पंडित, भावना शर्मा, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. ज्ञानमढ़ी, कपिल शर्मा, लीलाधर शर्मा, वृंदा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान धनवंतरि का पूजन कर सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page