Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 नवंबर। आरबीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री राजनेश कुमार एवं श्रीमती सोनिया सिंह ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम और रावण के जीवन एवं चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, धैर्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, जबकि रावण का अहंकार हमें यह सीख देता है कि व्यक्ति चाहे कितना भी ज्ञानी और शक्तिशाली क्यों न हो, अहंकार का अंत हमेशा बुरा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने
जीवन में अपनाने तथा बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मीनाक्षी वर्मा, संदीप शर्मा, शेफाली वार्ष्णेय, यतेन्द्र तिवारी, मोरीषा दीक्षित, रीकम चौधरी, सुनीता चौधरी, रश्मि चौधरी एवं सरिता ग्रोवर सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page