Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 06 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डा. केके शर्मा को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों व उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित फिजियो रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के गोरखपुर फिजियो कॉन्क्लेव के दौरान राज्यसभा सांसद डा. राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होने के साथ-साथ डा. शर्मा को अकादमिक सत्र में सेशन चेयरपर्सन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने देश भर से आए विशेषज्ञों के सामने अपनी विशेषज्ञता साझा की और फिजियोथेरेपी के आधुनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से लगभग 500 से 600 फिजियोथेरेपिस्ट, चिकित्सक, शिक्षाविद और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। डा. शर्मा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा और डीन एकेडमिक प्रो. अमरीश शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page