
हाथरस 05 नवंबर। आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ की। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। इसके साथ ही रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन भी किया गया। आबकारी टीम ने दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया कि POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक मदिरा की बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही बिक्री की जाए। विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।






