Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

दीपावली महोत्सव को लेकर इस वर्ष पर्वों की तिथियों और लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त की जानकारी सामने आई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 8 नवंबर रविवार को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 5:32 बजे से 7:51 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:32 बजे से रात 8:10 बजे तक रहेगा, जबकि वृषभ लग्न शाम 5:55 बजे से 7:51 बजे तक रहेगा। बताया गया है कि इस बार 8 नवंबर को दिन में 11 बजकर 27 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होने के बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी। अमावस्या का प्रदोष काल 8 नवंबर को ही व्याप्त रहेगा, इसलिए इसी दिन दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, 9 नवंबर को अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, लेकिन यह प्रदोष बेला को स्पर्श नहीं करेगी। यह जानकारी श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के संस्थापक व अध्यक्ष पण्डित सुरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने दी।

पण्डित सुरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी के अनुसार पर्वों के क्रम में 6 नवंबर शुक्रवार को गोवत्स द्वादशी, 7 नवंबर शनिवार को धन्वंतरि जयंती और नरक चतुर्दशी, 8 नवंबर रविवार को रूप चौदस स्नान एवं दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव तथा 11 नवंबर बुधवार को भैयादूज, यमद्वितीया और श्री यमुना स्नान का पर्व होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दीपावली पर बुधादित्य योग के साथ गुरु-केतु का विशेष संयोग भी बताया जा रहा है। मान्यता के अनुसार, बुधादित्य योग मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है, जबकि गुरु-केतु का संयोग कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को लाभ दिलाने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page