
हाथरस 05 नवंबर। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उत्कृष्ट कार्य और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हाथरस के नवल नगर निवासी सीताराम बूरे वाले हलवाई खाना के होनहार सुपुत्र सहायक निदेशक नीरज कुमार वार्ष्णेय को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। नीरज कुमार वार्ष्णेय को यह सम्मान विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, वैज्ञानिक विशेषज्ञता और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। बिहार पुलिस की ओर से भी नीरज कुमार वार्ष्णेय को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। यह उपलब्धि उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता को दर्शाती है।







