Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सासनी 04 नवंबर। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नया नगला के निकट बुधवार को आलू की बुवाई के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने खेत मालिक और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव खोरना निवासी योगेश (28) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार को वह नया नगला के निकट एक खेत में आलू की बुवाई करने गया था। खेत में ट्रैक्टर के पीछे बुवाई मशीन लगी हुई थी। योगेश मशीन पर खड़े होकर उसमें आलू के पैकेट डाल रहा था। इसी दौरान वह खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में खलबली मच गई और मौके पर लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में योगेश को उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने खेत मालिक और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page