Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सादाबाद 04 नवंबर। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में बुधवार को कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, होमगार्ड, लेखपाल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 32 युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, एकम तेज फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, फाउंडेशन के ट्रस्टी धर्मवीर सिंह गंधार, आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय, राधा रमण अग्रवाल, भाजपा नेता सुनील गौतम और युवा समाजसेवी साकेत ठेनुआ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अविन शर्मा एवं धर्मवीर सिंह गंधार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए मुनिकेश पचौरी जैसे लोग सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को अपनी मेहनत में किसी प्रकार की कमी नहीं रखनी चाहिए। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित होता है। समारोह में मनीषा शर्मा, चांदनी चौधरी, हरिओम कुमार, गगन कुमार, प्रह्लाद कुमार, मनीष कुमार, रवि भारद्वाज, नरेश कुमार, राम प्रकाश, भावना सिंह, कृष्णकांत, आकाश सिकरवार, कपिल गौतम, चिराग शर्मा, चंद शर्मा, विनय कुमार, विजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, अमित कुमार, शिव शंकर भारती, सन्नो मलिक, राम अवतार, विनीता सिंह, निशा सिंह, पूरन सिंह, रमा गौतम, हृदेश कुमार, सूरज कुमार, ज्योति पचौरी, अमन कुमार, अजहरुद्दीन और प्रशांत कुमार सहित चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन में संस्थान के निदेशक मुनिकेश पचौरी की प्रमुख भूमिका रही। चंदन शर्मा, राम कुमार तैनगुरिया, रवि पचौरी, प्रीति चौधरी, विवेक पचौरी, मुकेश चौहान, बालकिशन बघेल, ओमवीर सिंह प्रधान और अजहरुद्दीन फौजी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page