Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सादाबाद 04 नवंबर। सहकारी समितियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से चलाए जा रहे कंप्यूटरीकरण अभियान को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को तहसील सादाबाद के सभागार में सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण की वर्तमान स्थिति, ऑनलाइन कार्यों की प्रगति, समितियों के विकास और कार्यप्रणाली में सुधार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिला सहकारी अधिकारी सादाबाद एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सादाबाद ने समिति सचिवों को निर्देशित किया कि कंप्यूटरीकरण से संबंधित सभी ऑनलाइन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी समितियों के पूरी तरह कंप्यूटरीकृत होने से किसानों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से लेनदेन और अभिलेखों में पारदर्शिता आएगी। साथ ही समितियों के कामकाज में तेजी आने के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद की कई सहकारी समितियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे समितियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाने से समितियों की कार्यप्रणाली में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। डिजिटल व्यवस्थाओं के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी और किसान हितैषी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में समिति सचिवों से शासन की मंशा के अनुरूप डिजिटल सहकारिता अभियान को सफल बनाने और सभी कार्य समय से पूर्ण करने की अपेक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटरीकरण का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से पारदर्शी, सुगम और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page