Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सादाबाद 04 नवंबर। कस्बे के माधव कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी दुकान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसके बड़े भाई, भाभी और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि संपत्ति का बंटवारा होने के बावजूद आरोपी आए दिन दुकान पर पहुंचकर विवाद और अभद्रता करते हैं।

हाथरस-आगरा मार्ग स्थित डालचंद की आढ़त निवासी राजीव अग्रवाल पुत्र डालचंद माधव कॉम्प्लेक्स में खल, चुनी और पशु आहार की दुकान करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई प्रदीप कुमार के साथ न्यायालय एवं संभ्रांत लोगों के माध्यम से संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी रमा और पुत्र शशांक निवासी बिजलीघर रोड, बालाजी नगर सादाबाद आए दिन उनकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। राजीव अग्रवाल के अनुसार, 9 अक्टूबर की सुबह करीब 7:45 बजे वह अपने पुत्र सक्षम के साथ दुकान पर सफाई कर रहे थे। तभी तीनों आरोपी दुकान पर पहुंचे और उनके तथा उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध नहीं करने के बावजूद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है। आरोपियों की हरकतों से वह और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पूर्व में भी शिकायतें किए जाने का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक अंकित चौधरी ने बताया कि ने 3 नवंबर को मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page