Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

मुरसान 04 नवंबर। स्थानीय आरबीएस पब्लिक स्कूल, मुरसान में टर्म-1 परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम घोषित होने के बाद एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार ने बच्चों की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।” वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें श्री आशीष वार्ष्णेय, वेदवीर सिंह, एम.के. सिंह, मीनाक्षी वर्मा, प्रदीप गुप्ता, यतीश कुमार, कमलजीत सिंह, कौशल्या घोष, अंकिता वर्मा, सुनीता शर्मा एवं अन्य समस्त शिक्षकगणों ने मिलकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page