Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

smart

हाथरस 03 नवंबर। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। दीपावली के रंगों, मनोरंजक खेलों, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजी शाम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सभी सदस्याओं की आकर्षक एंट्री कराई गई, जिसने आयोजन में चार चांद लगा दिए। पार्टी के दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स और गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण थाली सजावट और हेयर स्टाइल प्रतियोगिता रही। थाली सजावट प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में आकर्षक हेयर स्टाइल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में ‘दीपावली की महारानी’ का चयन भी किया गया, जिसमें रेनू वार्ष्णेय ने यह खिताब अपने नाम किया। इसके बाद सभी सदस्याओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। फोटो सेशन, संगीत और डांस के साथ कार्यक्रम का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था की सभी सदस्याओं को एक मंच पर जोड़ना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करते हुए त्योहार की खुशियां मिलकर मनाना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय, जिला सचिव वंदना वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर सचिव रेशु वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, उपाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उप सचिव शीतल वार्ष्णेय, उप कोषाध्यक्ष टीना वार्ष्णेय, सहायक पल्लवी एवं सलाहकार पूजा वार्ष्णेय सहित तृप्ति, उषा, प्रीति, किरण, रेनू, कामिनी, गीता, शिखा, आशा और कीर्ति सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। हंसी-खुशी और उत्साह से भरा यह आयोजन यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page